फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kolkata and Bombay Ganpati are liked by the devotees

Lucknow News: भक्तों को भा रहे कोलकाता और बॉम्बे वाले गणपति

Fri, 22 Aug 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kolkata and Bombay Ganpati are liked by the devotees
गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है।
लखनऊ। गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है। निरालानगर समेत शहर के तमाम इलाकों में दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी गणपति मूर्तियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मिट्टी, गोबर, और प्राकृतिक रंगों से बनी ये मूर्तियां न केवल देखने में आकर्षक हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं। इस बार भक्तों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में हैं कोलकाता वाले गणपति, बॉम्बे वाले गणपति और डब्ल्यू आकर के गणपति।
विज्ञापन

निरालानगर में दुकान लगाने वाले रामकुमार गौरव ने बताया कि गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह त्योहार ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। पिछले कई सालों से वह मूर्तियां का कारोबार कर रहे हैं। महाराष्ट्र से लेकर कोलकाता जैसे शहरों से मूर्तियां मंगाते हैं। इस बार कई तरह की मूर्तियां आई हैं। इनमें कोलकाता और बॉम्बे वाले गणपति बप्पा की मूर्ति भक्तों की पहली पसंद बनी हुई है। दूसरे दुकानदार ने बताया कि 5,00 लेकर 35,000 तक की गणेशजी की मूर्तियां उनके यहां हैं।
विज्ञापन

भक्तों को डब्ल्यू गणपति जी काफी पसंद आ रहे हैं। इनकी सूड़ पूरी तरह से टेढ़ी है। इस वजह से मूर्ति का नाम डब्ल्यू गणपति पड़ा है। आकार और सजावट के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता वाले गणपति सादगी की मिसाल
कोलकाता से आई गणपति मूर्तियां विशेष मिट्टी से तैयार की जाती हैं। इन्हें प्राकृतिक रंगों से रंगा जाता है और गहनों या भारी सजावट से नहीं सजाया जाता। इको-फ्रेंडली मूर्तियां होने की वजह से ये भक्तों की पहली पसंद बन चुकी हैं। शुद्धता और सादगी का ये अनूठा मेल शहर के पर्यावरण-प्रेमी भक्तों को खासा भा रहा है।
बॉम्बे वाले गणपति का शाही अंदाज
अगर किसी मूर्ति की शाही सजावट देखकर मन खुश हो जाता है, तो वह है बॉम्बे वाले गणपति। इन मूर्तियों की खूबसूरत नक्काशी, चमकदार रंग और बारीक डिज़ाइन भक्तों को मोहित कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बुकिंग इन्हीं मूर्तियों की हो रही है। जिन घरों में धूमधाम से बप्पा का स्वागत होता है, वहां बॉम्बे वाले गणपति की डिमांड सबसे अधिक है।

गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है।

गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है।

गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है।

गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है।

गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है।

गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही लखनऊ के बाजारों में बप्पा की धूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed