{"_id":"596908fc4f1c1b8c6a8b45f0","slug":"know-what-is-petn-found-in-uttar-pradesh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: जानें, क्या है यूपी विधानसभा में मिलने वाला PETN विस्फोटक, क्यों है इतना खतरनाक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जानें, क्या है यूपी विधानसभा में मिलने वाला PETN विस्फोटक, क्यों है इतना खतरनाक?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक मनोज पांडेय की सीट के नीचे मिला था विस्फोटक
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई। सदन के अंदर एक संदिग्ध पदार्थ मिला। जांच के बाद पता चला कि यह PETN नामक विस्फोटक है जो खतरनाक विस्फोटकों में से एक है।
विज्ञापन
ये कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मात्र 500 ग्राम पाउडर ही पूरे विधानभवन को उड़ाने के लिए पर्याप्त है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले पर गहरी चिंता जताई और विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की जांच एनआईए से कराने की बात कही।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा, सदन में विधायक, मार्शल, विधानसभा के कर्मी को छोड़कर कोई और नहीं आ सकता। इसके बावजूद विस्फोटक मिला। सवाल ये है कि वे कौन लोग हैं जो विस्फोटक लेकर आए। इसका पर्दाफाश होना चाहिए।
विज्ञापन
देखें वीडियो, जाने- कितना खतरनाक है पीईटीएन