फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know the weather update of uttar pradesh and lucknow

यूपी में मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया 13 जुलाई तक का अलर्ट, जानिए किस दिन होगी भारी बारिश

Fri, 07 Jul 2023 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Jul 2023 09:05 PM IST
सार

पूरे प्रदेश में शुक्रवार को कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होती रही। पश्चिम यूपी के जिलों में ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। 
 

विज्ञापन
know the weather update of uttar pradesh and lucknow
rain in lucknow - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बरसात का दौर जारी रहा। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बरसात रिकॉर्ड हुई। जबकि प्रदेश के पूर्वी इलाके में सामान्य बरसात रही। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर झंझावात भी रहा। बादल हर जगह छाए रहे। 

विज्ञापन


 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरेली के मीरगंज में 120.5 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के हरदोई में 86 मिमी बारिश हुई।  प्रयागराज में 41 मिमी, उरई में 26 मिमी, मुजफ्फरनगर में 23.4, नजीबाबाद में 15.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे तक 11.6 मिमी बरसात दर्ज हुई। दरअसल मानसून टर्फ इस वक्त उत्तर के तराई की ओर बढ़ रहा है। बंगाली की खाड़ी से आती आद्र पुरवा हवा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते चली पछुआ हवा के टकराने से मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आने वाली 13 जुलाई तक अच्छी बरसात होगी। यह बारिश पूरे प्रदेश को भिगोएगी। 11 को पूरे प्रदेश में भारी से भारी बरसात होने के आसार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed