फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Know the story of suspected terrorist saddam sheikh who converted to become a terrorist

एटीएस का खुलासा: जानिए, गोंडा के रंजीत सिंह के आतंकी सद्दाम शेख बनने की कहानी, मुंबई में हुआ था धर्म परिवर्तन

Sat, 15 Jul 2023 06:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jul 2023 06:36 PM IST
सार

संदिग्ध आतंकी सद्दाम शेख हमेशा से मुसलमान नहीं था। वह पहले गोंडा के भगवान सिंह का पुत्र रंजीत सिंह होता था। जानिए कैसे रंजीत सिंह आतंकियों के संपर्क में आकर जेहादी बना। 

विज्ञापन
Know the story of suspected terrorist saddam sheikh who converted to become a terrorist
यूपी एटीएस सद्दाम(बाएं) के साथ रिजवान से भी पूछताछ कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस की गिरफ्त में आया गोण्डा निवासी संदिग्ध आतंकी सद्दाम शेख पहले हिंदू था। विगत दो जुलाई को गिरफ्तार सद्दाम की रिमांड में खुलासा हुआ है कि वह 20 साल पहले पिता की पिटाई के बाद मुंबई भाग गया था। बाद में बेंगलुरू में ट्रक चलाने लगा। तीन वर्ष पूर्व वह अपनी पत्नी के प्रेमी और उसके परिवार वालों को मारने के लिए हथियारों का बंदोबस्त भी कर रहा था। एटीएस को प्रमाण मिले हैं कि उससे कुछ पाकिस्तानी आतंकियों ने संपर्क भी साधा था।

विज्ञापन


यूपी एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गोंडा जिले के तरबगंज के बंसेडी गांव का रहने वाले रंजीत सिंह पुत्र भगवान सिंह का वर्ष 1999 में उसके मित्र आसिफ के पिता ने धर्म परिवर्तन कराया था। उसके पिता ने जब चोरी करने पर उसे पीटा तो वह भागकर मुंबई चला गया, जहां उसने एक मुस्लिम परिवार के पास पनाह ली थी।
विज्ञापन


 धर्म परिवर्तन के बाद सद्दाम शेख बने रंजीत ने बेंगलुरू की एक कंपनी में ट्रक चलाने का काम भी किया। तीन साल पहले वह अलकायदा से प्रभावित होकर खुद को जेहादी और मुजाहिदीन बताने लगा। उसने अपनी पहचान छिपाकर सैयदा मरियम और सैयदा माहिरा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और जेहादी साहित्य पोस्ट करके आतंकियों के संपर्क में आने का प्रयास करने लगा। जांच में सामने आया है कि उससे कुछ पाकिस्तानी आतंकियों ने संपर्क भी साधा था। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने एक मुस्लिम महिला से शादी की थी। अपनी पत्नी के दूसरे युवक के साथ संबंधों की जानकारी होने पर वह गुस्से में युवक और उसके परिवार की हत्या करने के लिए हथियारों का बंदोबस्त कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमओ पर भी बनाई थी आईडी

जांच में सामने आया कि उसने आईएमओ ग्रुप परअपना नाम हिजबुल मुजाहिदीन सद्दाम रखा था। वह बंगलुरु में धार्मिक आयोजन के दौरान ट्रक से लोगों रौंदने के लिए लोन वुल्फ अटैक की प्लानिंग रच रहा था। उसने सिराजुद्दीन हक्कानी और बाबरी मस्जिद तोड़ने के वीडियो भी पोस्ट किए थे। साथ ही, ओसामा बिन लादेन के फोटो, आतंकी ट्रेनिंग के वीडियाे डाउनलोड किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed