फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know bjp up president controversial speech

बीजेपी की चुनावी तैयारी, यूपी अध्यक्ष बोले पार्टी बनाएगी लठैत दल

Fri, 29 May 2015 01:14 PM IST
Updated Fri, 29 May 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
know bjp up president controversial speech

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कुछ ऐसा कहा है कि जिस पर हो सकता है कि भविष्य में विवाद हो जाए। उन्होंने भाजपा को महात्मा गांधी के रास्ते से उलट चलने वाली पार्टी बताया।

विज्ञापन


यूपी के बहराइच में संपर्क अभियान के मौके पर बोलते हुए लक्षमीकांत बाजपेई ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए सिद्धांतों पर अब भाजपा नहीं चलेगी। भाजपा ने नई नीति तय करते हुए जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देने के लिए लठैत गैंग बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को शहर के गुल्लाबीर मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। बोले जीजा को जमीन कैसे दे दी। सपा और बसपा पर भी सधे हुए तीर छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के गुल्लाबीर मंदिर में महासंपर्क अभियान का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आज के राजनीतिक दौर में भाजपा महात्मा गांधी के सिद्धांत एक गाल पर कोई मारे तो दूसरा गाल आगे करने पर नहीं चलेगी।

बनेगा लठैतों का एक दल

know bjp up president controversial speech

अब भाजपा लोगों के साथ संपर्क करने, पर्चियां बांटने और कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के साथ ही एक लठैत दल का भी गठन करेगी। यह कार्यकर्ता कहीं बूथों पर जबरन कैप्चरिंग करने या टकराहट होने की स्थिति में डटकर जवाब देंगे। ये लठैत तनाव और हिंसा होने की दशा में भाजपा की ओर से मोर्चा संभालेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे तौर पर कहा कि अब गांधी के सिद्धांत पर चलने की जगह भाजपा सीधे जवाब देने की कार्रवाई करेगी। उधर, प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पर उंगली उठाने वालों को पहले हरियाणा में अपने जीजा राबर्ट वाड्रा को जमीन आवंटित करने की स्थिति को पूरी तरह से साफ करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के कर्ज माफी, किसान आयोग के गठन समेत कई वादे सपा के चुनावी घोषणापत्र में शामिल थे लेकिन तीन साल के बाद भी एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बसपा पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed