{"_id":"63380764de46b74ecf2e6adf","slug":"know-about-new-uttar-pradesh-congress-chief-brijlal-khabri","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे बृजलाल खाबरी, संगठन के अनुभव के कारण मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे बृजलाल खाबरी, संगठन के अनुभव के कारण मिली कमान
Sat, 01 Oct 2022 03:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Oct 2022 03:19 PM IST
सार
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को संगठन का काफी अनुभव है। वह 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। बसपा में वह जोनल कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष पद छह महीने तक खाली रहने के बाद कांग्रेस ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। उनके साथ ही कांग्रेस ने छह प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं।
विज्ञापन
खाबरी 2016 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें संगठन का पुराना अनुभव है। वह बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं। वह जालौन-गरौठा से सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई है।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस की नई टीम में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए बीएमडी फॉर्मूला (ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम) पर भरोसा दिखाया है।
विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्षों के सहारे साधा मजबूत जातीय समीकरण
यूपी कांग्रेस ने एक तरफ बृजलाल खाबरी को अध्यक्ष बनाकर दलित समाज में मैसेज दिया है। वहीं प्रांतीय अध्यक्षों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जाति से दो प्रांतीय अध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावा, उनके कार्यक्षेत्रों का भी जातीय आधार पर विभाजन किया गया है।
यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्षों के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। बृजलाल खाबरी, नकुल दुबे, अजय राय, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और वीरेंद्र चौधरी के पास चुनावी राजनीति भी अनुभव है। वहीं, योगेश दीक्षित और अनिल यादव एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।
कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को छह हिस्सों में बांटा
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को पश्चिम, ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल छह हिस्सों में बांट दिया है। यह यह बंटवारा राजनीतिक-सांस्कृतिक आधार पर किया गया है। हर जोन पर राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती पहले ही कर दी गई है। अब हर जोन पर एक प्रांतीय अध्यक्ष होगा।