{"_id":"615034785b0d760b723813b6","slug":"know-about-bjp-mla-palatu-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं विधायक पलटू राम, मंत्री पद की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं विधायक पलटू राम, मंत्री पद की ली शपथ
Sun, 26 Sep 2021 02:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:21 PM IST
सार
भाजपा विधायक पलटू राम बलरामपुर के सदर से यूपी विधानसभा के सदस्य हैं। उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली बल्कि अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपना मुकाम बनाया है।
विज्ञापन
पलटू राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर सदर की सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक पलटू राम रविवार शाम मंत्री पद की शपथ ली। वह राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं और सादगी से अपना जीवन गुजारते हैं।
विज्ञापन
पलटू राम को राजनीति विरासत में नहीं मिली बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी व समाज सेवा से अपना मुकाम बनाया है।
गोंडा जिले के परेड सरकार गांव में जन्मे विधायक पलटू राम ने फैजाबाद (अब अयोध्या) के अवध विश्वविद्यालय से एमए तक की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में रुझान होने के कारण वह छात्र जीवन से ही समाज कार्यों में भागीदारी करते रहे।
विज्ञापन
वह सन 2000 में सबसे पहले भदुआ तरहर क्षेत्र से सदस्य और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद, 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर वह मनकापुर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़े पर उन्हें 4622 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने 2015 में गिर्द गोंडा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीता। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण को देखते हुए उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में बलरामपुर सदर सीट से लड़ने का टिकट दिया गया। जहां उन्होंने जीत दर्ज की और रविवार को योगी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।