फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KM Khan, Abhijit Sarkar and Sehgal XI registered victory

Lucknow News: केएम खान, अभिजीत सरकार और सहगल एकादश ने दर्ज की जीत

Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
KM Khan, Abhijit Sarkar and Sehgal XI registered victory
लखनऊ। अंडर-13 कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत रविवार को खेले गए मुकाबलों में केएम खान एकादश, अभिजीत सरकार एकादश और नवनीत सहगल एकादश ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में केएम खान एकादश ने ज्ञानेंद्र पांडेय एकादश को तीन विकेट से हराया। पांडेय एकादश के 121 रन के लक्ष्य को खान एकादश ने 20.5 ओवर में सात विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से अनमोल गोयल ने 51 और आकाश दुबे ने 32 रन की पारी खेली। अक्षित राज, अनुग्रह, संयम और अर्नव ने दो-दो विकेट हासिल किए। दूसरे मुकाबले में अभिजीत सरकार एकादश ने सुजय त्रिपाठी एकादश को 60 रन से पराजित किया। अभिजीत सरकार एकादश के 215 रन के जवाब में सुजय त्रिपाठी एकादश की टीम 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बना सकी। विजेता टीम से अर्जुन सिंह ने नाबाद 112 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि धैर्य पाल ने चार विकेट झटके। लीग के तीसरे मुकाबले में नवनीत सहगल एकादश ने विनय मोहन एकादश को छह विकेट से मात दी। विनय मोहन के 135 रन के लक्ष्य को नवनीत सहगल एकादश ने 20.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। श्रेयांश नारायण ने 32 और देवांश राय ने 30 रन बनाए, जबकि शेख अहमद, विराज सिंह और हर्षित पांडेय ने दो-दो विकेट चटकाए। लीग में विराज सागर दास और अभिजीत सिन्हा एकादश के बीच मुकाबला बारिश के चलते नहीं खेला जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed