फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KKR players hit the nets

Lucknow News: नेट्स पर उतरे केकेआर के खिलाड़ी

Fri, 24 Apr 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
KKR players hit the nets

विज्ञापन
लखनऊ। आईपीएल के 19वें संस्करण में क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर काबिज लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 26 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। तैयारियों के लिए कोलकाता की टीम ने बृहस्पतिवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास किया।

दूसरी ओर बुधवार को राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ियों ने अधिकतर समय होटल में बिताया, जबकि कप्तान पंत समेत कुछ अन्य खिलाड़ी टीम की प्रचार गतिविधियों में व्यस्त रहे। लखनऊ सुपरजायंट्स की तरह गत वर्ष में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इस साल भी दोनों ही टीमें प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन


अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता टीम के खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार शाम के आयोजित अभ्यास सत्र में करीब तीन घंटे तक नेट्स में पसीना बहाया।

अभी तक खेले सात मुकाबलों में कोलकाता टीम को छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच में जीत नसीब हुई। टीम को प्लेऑफ का दावा ठोकने के लिए लिए अगले सभी सात मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी, जो माैजूदा प्रदर्शन को देखकर मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed