{"_id":"642b358c9929aecef00a8894","slug":"kkc-semester-exam-lucknow-news-c-13-lko1018-164832-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केकेसी में सम सेमेस्टर की कक्षाएं पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केकेसी में सम सेमेस्टर की कक्षाएं पांच से
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्थित श्री जयनारायण मिश्र पीजी कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की कक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होंगी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मीता शाह ने कहा कि महाविद्यालय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
महाविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.jnpg.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य मीता शाह ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन फाॅर्म का शुल्क एक हजार रुपये है। महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में तीन हजार से अधिक सीटें हैं। सभी सीटों पर मेरिट से प्रवेश होगा।