फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KK Sinha new IAS association chief

केके सिन्हा आईएएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

Tue, 29 Jul 2014 07:16 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
KK Sinha new IAS association chief

वरिष्ठतम आईएएस अफसरों में शामिल किशोर कुमार सिन्हा को आईएएस एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


वे मुख्य सचिव आलोक रंजन से एसोसिएशन की कमान संभालेंगे। 1978 बैच के आईएएस सिन्हा अभी स्टेट विजिलेंस कमीशन एंड ट्रिब्यूनल के चेयरमैन हैं।

इसके पहले वे रेवेन्यू बोर्ड में सदस्य, प्रमुख सचिव राजस्व सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

मुख्य सचिव आलोक रंजन पिछले काफी समय से एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। मुख्य सचिव बनने के बाद नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें चल रही थीं।

एसोसिएशन में मौजूदा मुख्य सचिव को छोड़कर वरिष्ठतम आईएएस अफसरों में से किसी को अध्यक्ष बनाने की परंपरा रही है।

जिन अधिकारियों को एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में चर्चा थी उनमें रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन पद से हटे सूबे के काडर में वरिष्ठतम अधिकारियों में शामिल 1978 बैच के ही अनूप मिश्र का भी नाम था।


मिश्र को 26 जुलाई को यूपीएसआरटीसी का चेयरमैन बना दिया गया। 1978 बैच के आईएएस व प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के कई सदस्यों का विचार था कि यदि उस्मानी यहां टिकते हैं तो उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर विचार होना चाहिए।

हालांकि उस्मानी को कभी भी केंद्र में जाने का मौका मिल सकता है, इस संभावना में वरिष्ठता के आधार पर सिन्हा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed