{"_id":"68f5447de02d28ae090f06d7","slug":"kite-festival-in-the-sky-of-the-capital-tomorrow-at-jamghat-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1435946-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमघट पर कल राजधानी के आकाश पर पतंगों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमघट पर कल राजधानी के आकाश पर पतंगों का मेला
Mon, 20 Oct 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
चौपटिया के दिलाराम बारादरी में रविवार को पतंगें खरीदते लोग। -अमर उजाला
लखनऊ। दीपावली के अगले दिन राजधानी में जमघट का खास महत्व है। इस दिन खूब पतंगबाजी होती है। खासतौर पर पुराने लखनऊ में जमघट पर पतंगबाजी का इतिहास काफी पुराना है। हर बार पतंगों को लेकर कुछ न कुछ प्रयोग होते रहते हैं। इस बार चौक और चौपटिया में बिक रहीं पतंगें जीएसटी घटने की खुशियां आसमान में तैरकर मनाएंगी। इन पतंगों पर जीएसटी घटने की खुशी को लेकर स्लोगन लिखे गए हैं, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी लगी हैं।
जीएसटी की दरों में सरकार की ओर से की गई कमी के चलते बाजार में इस बार इसका असर भी नजर आ रहा है। खासकर व्यापारी वर्ग में इसे लेकर खुशी है। यह खुशी इस बार पतंग बाजार पर भी नजर आ रही है। पतंग कारोबारियों ने अपनी खुशी का इजहार पतंगों पर भी किया है। चौपटिया में वर्षों से पतंग का व्यवसाय कर रहे गुरुदत्त ने बताया कि जीएसटी कम होने से हम लोगों को भी फायदा मिला है, इसलिए हम अपनी इस खुशी का इजहार करना चाहते थे। पतंगों पर जीएसटी में कमी को लेकर स्लोगन के साथ सरकार को धन्यवाद देते हुए संदेश देने की कोशिश की गई है। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में हुसैनगंज, अमीनाबाद, अलीगंज और गोमतीनगर में भी जमघट की तैयारी जोरों पर है। शौकीनों ने दीपावली से पहले ही दुकानों से पतंग, मांझा और चरखी खरीदनी शुरू कर दी थी। इन पतंगों पर नेताओं, अभिनेताओं व अभिनेत्रियों के रंग-बिरंगी फोटो भी लगे हैं। किसी पतंग पर पर्यावरण व हरियाली बचाने का संदेश है तो किसी पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया है।