फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kiosk machines at KGMU's OPD out of order, patients left waiting in queues

Lucknow News: केजीएमयू की ओपीडी में लगी कियोस्क मशीनें खराब, मरीज कतार में

Tue, 15 Sep 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kiosk machines at KGMU's OPD out of order, patients left waiting in queues
ओपीडी में लगी कियोस्क मशीनें
लखनऊ। केजीएमयू की ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गईं तीन कियोस्क मशीनें शोपीस बनकर रह गई हैं। ओपीडी के भूतल पर लगी तीनों मशीनें बंद हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए फिर लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। कई मरीजों को रिपोर्ट के लिए आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना सात से आठ हजार मरीज आते हैं। इनमें दो हजार से अधिक मरीजों को पैथोलॉजी जांच लिखी जाती है। रिपोर्ट के लिए कतार से बचाने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर तीन कियोस्क मशीनें लगाई गई थीं। इनके जरिये मरीज और तीमारदार आसानी से लैब रिपोर्ट निकाल सकते थे। इससे समय बचने के साथ रिपोर्ट काउंटर पर भीड़ भी कम होती थी।
विज्ञापन

खास बात यह थी कि सर्वर ठप होने की स्थिति में भी मशीनों से रिपोर्ट निकाली जा सकती थी। अब इनके बंद होने से बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को भी कतार में खड़े होकर रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद मशीनों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मशीनों को जल्द ठीक कराया जाएगा ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed