{"_id":"5fdbb95f8ebc3e3db521c028","slug":"kidnapping-of-singar-lko-city-news-lko5553965141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक का अपहरण, 15 लाख फिरौती मांगी, दबोचे गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक का अपहरण, 15 लाख फिरौती मांगी, दबोचे गए आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरबाग बस अड्डे से गायक व चिनहट के लौलाई गांव निवासी सोनू सिंह का अपहरण हो गया। बदमाशों ने फोन कर 15 लाख रुपये फिरौती मांगी तो परिवारीजनों के होश उड़ गए। अपहरणकर्ताओं ने रुपये लेकर बिजनौर बुलाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर सोनू को सकुशल बरामद कर बदमाशों को दबोच लिया। देर रात पुलिस टीम सबको लेकर लखनऊ पहुंची जहां अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली।
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, सोनू सिंह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बॉलीवुड सिंगर सुमित गोस्वामी के सचिव गोलू और ओमपाल सिंह से मिलने के लिए कैसरबाग बस अड्डे जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वह लौटकर नहीं आया और न ही उसकी कोई कॉल आई। परिवारीजनों ने उसके नंबर पर कॉल की तो कोई जवाब नहीं मिला। परेशान परिवारीजनों ने उसे रिश्तेदारों व करीबियों में तलाशा। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सोनू की मां सुशीला के मोबाइल पर कॉल करके सोनू के अपहरण की सूचना दी गई तो सब सन्न रह गए। अपहरणकर्ता ने खुद को सिंगर सुमित गोस्वामी का सचिव बताते हुए कहा कि वह बिजनौर के नूरपुर से बोल रहा है और कैसरबाग बस अड्डे से सोनू सिंह का अपहरण कर लिया है।
अपहरणकर्ता ने सोनू सिंह को छोड़ने के बदले 15 लाख रुपये फिरौती मांगी। उसने रुपये लेकर सोनू के परिवारीजनों को बिजनौर आने को कहा। परिवारीजनों ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए वक्त मांगा तो बदमाश सोनू को जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे घबराए परिवारीजनों ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया। बुधवार रात सोनू के अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जिन नंबरों से फिरौती मांगी जा रही थी उसकी लोकेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिल रही थी। पुलिस की एक टीम वहां गई और बृहस्पतिवार दोपहर सोनू सिंह को सकुशल बरामद कर बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू अपने एक परिचित के घर पर ही मिला है। शुक्रवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।