फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnapping of a child

पांच साल के मासूम को अगवा करने का प्रयास, ग्रामीणों ने बदमाश को पीटा

Sun, 16 May 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
kidnapping of a child
लखनऊ। गुडंबा के गौयती का पुरवा निवासी पांच साल के मासूम यश को बाइक सवार युवक अपहरण कर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने देख लिया। करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया। उसकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनीष निवासी सुगामऊ इंदिरानगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गुड़ंबा फरीद अहमद के मुताबिक, गौयती का पुरवा निवासी रमेश चंद्र यादव पेशे से किसान हैं। वह अपनी बहू सुमन और उनके चार बच्चों के साथ रहते हैं। सुमन भी ससुर का खेती में सहायता करती है। सुमन के मुताबिक, पांच साल का बेटा यश दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच बाइक सवार युवक उसके पास आया और चॉकलेट दिलाने के बहाने से बुलाया। चॉकलेट के लालच में मासूम युवक के पास पहुंचा। युवक ने यश को बाइक पर बैठाया और भाग निकला।
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा
यश को अजनबी के साथ देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। युवक को आवाज देकर रोकने की कोशिश की। लेकिन युवक उनकी पुकार को अनसुना कर तेजी से बाइक भगाने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू किया। वहीं रजौली गांव के परिचितों को सूचना दी। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद रजौली पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने लेकर गई। प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी मनीष इंदिरानगर के सुगामऊ का रहने वाला है। वह अपनी रिश्तेदारी कपासी गांव में गया था। जहां से वापस आते समय उसने मासूम को अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित रमेश की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है। बच्चे को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed