{"_id":"5f74e6ab8ebc3eefba4123b3","slug":"khanan-from-government-land-lko-city-news-lko5428272163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर में सरकारी जमीन से खोद डाली मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर में सरकारी जमीन से खोद डाली मिट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात भर में खोद डाली सरकारी जमीन से मिट्टी
क्रासर- सरकारी जमीन पर हो रहा धड़ल्ले से अवैध खनन
निगोहां। मोहनलालगंज तहसील के निगोहां में खनन माफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीनों से अवैध मिट्टी खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार की देर रात एक बार फिर लवल गांव में खनन माफिया ने ग्राम समाज की जमीन से जेसीबी मशीन व डम्परों से अवैध खनन कर लाखों रुपये की मिट्टी बेच डाली। ग्रामीणो का आरोप है कि सरकारी जमीनों पर अवैध खनन की पुलिस से शिकायत करने पर खनन माफिया व उनके गुर्गे जान से मारने की धमकी देते है।
लवल गांव के ग्रामीणों ने बताया, मंगलवार देर रात गांव के बाहर स्थित एक फॉर्म हाउस के बगल में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर जेसीबी व डम्परों की मदद से खनन माफिया ने अपने गुर्गों संग अवैध खनन कर लाखों रुपये की मिट्टी चुराकर बेच दी। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि राजस्व व पुलिस की मिलीभगत से खनन माफिया रात के अंधेरे में खाली पड़ी सरकारी जमीनों से अवैध खनन कर लाखो की मिट्टी बेच रहे हैं। शिकायत पर कार्यवाही की बजाय उल्टा खनन माफिया धमकाते हैं।