फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kgmu will be investigated for properties of long time employes

केजीएमयू में कमाऊ सीटों पर लंबे समय से जमे कर्मचारियों की संपत्तियों की होगी जांच

Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kgmu will be investigated for properties of long time employes
केजीएमयू में कमाऊ सीटों पर लंबे समय से जमे कर्मचारियों की संपत्तियों की होगी जांच
विज्ञापन

केजीएमयू में महत्वपूर्ण सीट पर लंबे समय से जमे कर्मचारियों की संपत्तियों की जांच होगी। राज्यपाल के विशेष कार्य अधिकारी ने कुलपति को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसके बाद से कर्मचारियों में हलचल मची है।
नवंबर में राज्यपाल को केजीएमयू के कुछ कर्मचारियों की शिकायतें भेजी गई थीं। इसमें नियुक्ति सेल, खरीद सेल, वित्त कार्यालय के कर्मचारियों को खासतौर पर निशाने पर रखा गया।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया कि यहां कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से एक ही सीट पर जमे हैं। वे छोटे-छोटे काम के लिए भी आर्थिक लाभ लेते हैं। कुछ कर्मचारी तो केजीएमयू में रहते हुए दूसरे काम-धंधे भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इन्होंने आय से अधिक संपत्ति हासिल कर ली है। कुछ कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा भी राज्यपाल कार्यालय को भेजा गया।
साथ ही सवाल उठाया कि लिपिक संवर्ग के कर्मचारी के पास इतनी अधिक संपत्ति आई कैसे? इसके बाद राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी सी संपत ने एक दिसंबर को कुलपति को पत्र भेजा। इसमें शिकायती पत्र का हवाला देते हुए प्रकरण का निस्तारण कर आख्या देने को कहा गया है।

मामले का करेंगे निस्तारण
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि राज्यपाल कार्यालय से आईं शिकायतों का कुलसचिव कार्यालय वरीयता के आधार पर निस्तारण करता है। अन्य मामलों की तरह इसे भी निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed