{"_id":"596b4d634f1c1b310f8b4d45","slug":"kgmu-vc-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU में भीषण आग पर वीसी ने मानी चूक, मौतों के सवाल पर पीसी छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU में भीषण आग पर वीसी ने मानी चूक, मौतों के सवाल पर पीसी छोड़ भागे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग पर केजीएमयू प्रशासन ने अपनी भूल स्वीकार की और माना कि फायर सिस्टम फेल हो गया था जिससे कि आग लगने की सूचना शुरू में नहीं मिल सकी और अफरातफरी मच गई। केजीएमयू के वीसी एमएलबी भट्ट ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हादसे पर मीडिया को ब्रीफ किया, लेकिन जब उनसे मौतों पर सवाल किया गया तो वो उठ कर चले गए।
विज्ञापन
शनिवार शाम सात बजे ट्रॉमा में लगी आग पर वीसी ने बताया कि पूरे स्टॉफ को शनिवार रात से ही ड्यूटी पर लगा दिया गया। उन्होंने रात भर मरीजों को देखा।
वीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि आग के कारण कई एसी के सिलेंडर भी फट गए। इससे ट्रॉमा को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के बावजूद रात 11 बजे ही इमरजेंसी चालू कर दिया गया था और 11 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कल (सोमवार) से ट्रॉमा में ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने माना कि ट्रामा का फायर अलार्म सिस्टम फेल हुआ था, जिससे कि आग लगने के बाद भी पता नहीं चल पाया। वहीं, मौतों के सवाल पर वो प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रॉमा के सीएमएस ने भी मीडिया से बात की और कहा कि हम सभी मरीजों को इलाज मुहैया करवा रहे हैं। हादसे के कारण हुई मौतों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और उठकर चले गए।