{"_id":"696012f4b566f70dea01b00e","slug":"kgmu-trauma-centre-entrance-closed-entry-through-exit-gate-lucknow-news-c-13-lko1096-1550976-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू ट्रॉमा का प्रवेश द्वार बंद, निकास द्वार से प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू ट्रॉमा का प्रवेश द्वार बंद, निकास द्वार से प्रवेश
विज्ञापन
केजीएमयू ट्रॉमा का प्रवेश द्वार बंद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर का मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य के कारण बंद कर दिया गया है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी एंबुलेंस चालकों को हो रही है, जो जानकारी के अभाव में मरीजों को लेकर मुख्य गेट पर पहुंच रहे हैं और प्रवेश द्वार बंद होने के कारण उन्हें एंबुलेंस को घुमाना पड़ रहा है। इस कारण वहां जाम की स्थिति बन गई है।
ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश भर से प्रतिदिन 250 से 300 से अधिक मरीज आ रहे हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हुए निर्माण कार्य के चलते मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया है। इससे एंबुलेंस का आवागमन भी प्रभावित हो गया है। अब एंबुलेंस को निकास द्वार से प्रवेश मिल रहा है। मरीजों को निकास द्वार और मुख्य परिसर में बाल रोग विभाग के पास से ले जाया जा रहा है। इससे लारी कॉर्डियोलॉजी तिराहा और मानसिक स्वास्थ्य विभाग के पास चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इस अव्यवस्था का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जाम को नियंत्रित करने के लिए न तो यातायात पुलिस मौजूद दिखी और न ही केजीएमयू के सुरक्षाकर्मी। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण गेट बंद किया गया है और अब निकास द्वार से सभी मरीज अंदर आ रहे हैं।