{"_id":"6137c3e98ebc3ec63542f839","slug":"kgmu-started-counseling-centre-for-students-lucknow-news-lko5945388189","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू ने मेडिकल छात्रों के लिए शुरू किया परामर्श केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू ने मेडिकल छात्रों के लिए शुरू किया परामर्श केंद्र
विज्ञापन
केजीएमयू ने पढ़ाई और अन्य समस्याओं की वजह से तनाव से जूझ रहे विद्यार्थियों के लिए छात्र परामर्श केंद्र की शुरुआत की है। विवि के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। यह केंद्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से संचालित है।
डीएसडब्ल्यू डॉ. आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र की स्थापना छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखकर की गई है। युवा समाज का सबसे महत्वपूर्ण वर्ग है और इसे आसानी से गुमराह किया जा सकता है। इसके अलावा कॉलेज में जीवन परिवर्तन की अवधि नए तनाव और समस्याएं ला सकती है। इसको देखते हुए इसका शुभारंभ किया गया है। डॉ. शिउली ने बताया कि परामर्श केंद्र में वर्तमान में चार प्रशिक्षित परामर्शदाता हैं।
प्रत्येक काउंसलर सप्ताह में दो दिनों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनसे परामर्श के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट केजीएमयू की वेबसाइट के माध्यम से लिया जा सकता है। इस मौके पर मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक अग्रवाल, वृद्धावस्था मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव, असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर, मनोवैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।