{"_id":"6905dae31383c39b66057e48","slug":"kgmu-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1451330-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू के डॉ. वैभव जायसवाल ने हासिल की यूरोपियन ट्रॉमा सर्जरी फेलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू के डॉ. वैभव जायसवाल ने हासिल की यूरोपियन ट्रॉमा सर्जरी फेलोशिप
केजीएमयू के डॉ. वैभव जायसवाल ने हासिल की यूरोपियन ट्रॉमा सर्जरी फेलोशिप
Link Copied
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के एसोसिएट प्रोफेसर (ट्रॉमा सर्जरी) और ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वैभव जायसवाल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डॉ. जायसवाल ने बर्लिन में ईबीएसक्यू ट्रॉमा परीक्षा उत्तीर्ण कर यूरोपियन ट्रॉमा सर्जरी फैलोशिप प्राप्त करने वाले पहले एशियाई-भारतीय सर्जन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 27 अक्तूबर, 2025 को बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित की गई। परीक्षा पास करके डॉ. जायसवाल चुनिंदा वैश्विक ट्रॉमा सर्जनों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। परीक्षा के परिणाम की औपचारिक घोषणा प्रो. पॉल एम. रोम्मेंस, चेयरमैन, डिवीजन ऑफ ट्रॉमा सर्जरी ने की। यह योग्यता फेलोशिप ऑफ द यूरोपियन बोर्ड ऑफ सर्जरी कहलाती है, जो सर्जरी के क्षेत्र में नैतिकता, अकादमिक उत्कृष्टता और नैदानिक दक्षता का वैश्विक प्रतीक मानी जाती है। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने डॉ. जायसवाल को इस असाधारण सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।