फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU news

Lucknow News: 25 से 30 सितंबर के बीच होंगे तीसरी काउंसलिंग के दाखिले

Sun, 21 Sep 2025 05:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
KGMU news
किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पैरामेडिकल संकाय के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में तीसरी काउंसलिंग के प्रवेश 25 से 30 सितंबर के बीच होंगे। संस्थान में पहले चरण के दाखिले 14 अगस्त और दूसरे के 16 से 18 अगस्त तक हुए थे।
विज्ञापन

पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. केके सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दाखिले की प्रक्रिया कलाम सेंटर के कमरा नंबर 102 में संपन्न होगी। केजीएमयू में पैरामेडिकल संकाय के सभी पाठ्यक्रमों की फीस 43,500 रुपये है। अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के पास जमा की गई 24 हजार रुपये की धनराशि घटाकर बची हुई राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। यह ड्राफ्ट केजीएमयू इंस्टीट्य़ूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के नाम से लखनऊ में देय होना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में जमा की गई फीस की रसीद भी लाना अनिवार्य है। फीस रसीद के साथ ही 10 रुपये के स्टांप पेपर पर दो शपथ पत्र और सभी दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed