{"_id":"68becb748a0d3b6acf0407b0","slug":"kgmu-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1374723-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू का नवाचार सांस की नली डालने में सुरक्षित रहेंगे दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू का नवाचार सांस की नली डालने में सुरक्षित रहेंगे दांत
किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एनेस्थीसिया विभाग के शिक्षक डाॅ. तन्मय तिवारी
Link Copied
किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एनेस्थीसिया विभाग के शिक्षक डाॅ. तन्मय तिवारी को उनके अभिनव उपकरण के लिए पेटेंट मिला है। इस उपकरण का इस्तेमाल सांस की नली डालने के दाैरान की जांच (लैरेंगोस्कोपी) करते समय होगा। लैरेंगोस्कोपी की प्रक्रिया के दाैरान डाॅक्टर के अनुभवी न होने पर मरीज के दांत टूटने तक का खतरा रहता है।
विज्ञापन
डाॅ. तन्मय तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के पेटेंट कार्यालय की ओर से उनके अभिनव आविष्कार- एंटी रेडियल डिविएशन डिवाइस फॉर सेफलैरेंगोस्कोपी, के लिए डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। लैरेंगोस्कोपी की प्रक्रिया के दाैरान कई बार मरीज के दांत टूटने का खतरा रहता है। यह स्थिति डाॅक्टर के कम अनुभव होने पर आती है। उनको देखते हुए यह उपकरण डिजाइन किया गया है। यह उपकरण इस तरह से फिट हो जाता है कि दांत पर दबाव नहीं आता है। इससे मरीजों की सुरक्षा बढ़ती है। डाॅ. तिवारी के मुताबिक डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त करना गर्व का विषय है। मेरा उद्देश्य सदैव ऐसे व्यावहारिक समाधान तैयार करना रहा है जो मरीजों की सुरक्षा को बढ़ाए और परिणामों को बेहतर बनाए। यह उपलब्धि मुझे आगे और नए नवाचार करने के लिए प्रेरित करेगी। केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानदं और विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका कोहली ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।