फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU news

Lucknow News: केजीएमयू में लगा जाम, परेशान हुए मरीज और तीमारदार

Mon, 18 Aug 2025 03:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:05 PM IST
विज्ञापन
KGMU news
केजीएमयू लगी वाहनों की कतार
प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान सोमवार को वाहनों की बाज से पूरी जाम हो गया। वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में मरीज और तीमारदारों को काफी समस्या हुई।
विज्ञापन

केजीएमयू में रोजाना करीब सात हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इन मरीजों के साथ ही काफी संख्या में तीमारदार भी होते हैं। सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से सोमवार को यह संख्या और भी ज्यादा रहती है। स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टी की वजह से तीन के बाद संस्थान खुला था। इसलिए ओपीडी में भीड़ कुछ ज्यादा ही थी। इसके चलते सोमवार को परिसर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का निकलना दूभर हो गया। गार्ड भी लगे रहे पर भीड़ ज्यादा थी। काफी मशक्कत के बाद जाम छूटा। यह भी बताया जा रहा था कि कैंपस के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम होने की वजह से लोग परिसर के भीतर होकर जाने लगे। उसकी वजह से भी जाम की स्थिति बनी। इस मामले में केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह का कहना था कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी। इसे व्यवस्थित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इसके परिणाम नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed