फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU medicos to do 14 days duty

केजीएमयू : अब 14 दिन कोरोना वार्ड में ड्यूटी करेंगे डॉक्टर व कर्मचारी

Thu, 14 May 2020 11:51 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
KGMU medicos to do 14 days duty
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू में कोरोना वार्ड में तैनात डॉक्टर व कर्मचारी अब 14 दिन ड्यूटी करेंगे और 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। इस तरह उन्हें 28 दिन घर से बाहर रहना पड़ेगा। इस नए फैसले का विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


प्रांतीय चिकित्सा सेवा की गाइडलाइन में कोरोना वार्ड में 14 दिन ड्यूटी और 14 दिन क्वारंटीन का नियम है। चिकित्सा संस्थानों में वार्ड ड्यूटी अभी सात दिन ही चल रही है। केजीएमयू में बुधवार से इसमें बदलाव हो गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों, कर्मचारियों का कहना है कि केजीएमयू पर पीएमएस का नियम नहीं लागू किया जा सकता है। वे आपात स्थिति में लगातार माह भर ड्यूटी करने को तैयार हैं, लेकिन अभी ऐसे हालात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे केजीएमयू प्रशासन से बात करेंगे। यह भी तय किया गया कि जिन संकाय सदस्यों की उम्र 50 वर्ष से कम है, उन्हें ही कोरोना वार्ड में तैनात किया जाएगा।

पीजीआई व लोहिया में सात दिन की ड्यूटी

एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में कोरोना वार्ड में तैनात टीम को सात दिन ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया। केजीएमयू के डॉक्टर, कर्मचारी इसकी भी दुहाई दे रहे हैं।

नए नियमों के तहत हालात को देखते हुए वार्ड ड्यूटी 14 दिन और क्वारंटीन का समय 14 दिन कर दिया गया है। - डॉ. सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed