फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu going to stablish ayurved faculty in campus

केजीएमयू में स्थापित होगा आयुर्वेद संकाय, शुरू होगा पंचकर्म सेंटर शुरू

Wed, 26 Jan 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
kgmu going to stablish ayurved faculty in campus
लखनऊ। केजीएमयू मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग और पैरामेडिकल के साथ अब आयुर्वेद की पढ़ाई की ओर भी रुख कर रहा है। इसके तहत संस्थान में जल्द ही आयुर्वेद संकाय की स्थापना होगी। आयुर्वेद संकाय की स्थापना के साथ ही यहां पर पंचकर्म सेंटर की शुरुआत की जाएगी। इस सेेंटर में तेल लेप के माध्यम से शरीर के विकारों को दूर किया जाएगा। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक और ट्रॉमा सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप तिवारी ने इसका प्रस्ताव दिया है। विवि प्रशासन इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन

पंचकर्म प्रक्रिया आयुर्वेद की मुख्य प्रक्रियाओं में आता है। इसीलिए पंचकर्म सेंटर को मेडिकल और डेंटल संकाय से अलग रखने की सिफारिश की गई है। इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि चिकित्सा विवि अपने यहां आयुर्वेद संकाय की स्थापना भी करेगा। पंचकर्म के दौरान व्यक्ति की निजता जरूरी होती है। इसलिए प्रस्ताव में पंचकर्म सेंटर के लिए अलग भवन तैयार करने की बात कही गई है। इसके साथ ही तेल लेप के माध्यम से इलाज करने वाले पुरुष और महिला दोनों की नियुक्ति की बात भी कही गई है। प्रदेश में आयुर्वेद की बढ़ती उपयोगिता और प्रोत्साहन को देखते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

बीएचयू समेत कई एम्स मेें है पंचकर्म सेंटर
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, एम्स ऋषिकेश और एम्स भोपाल में मेडिकल संकाय के साथ ही पंचकर्म सेंटर स्थापित है। बीएचयू में तो इस सेंटर में 150 से ज्यादा चिकित्सक और 1000 से ज्यादा स्टाफ कार्यरत है। प्रस्ताव में इन उदाहरणों को भी पंचकर्म सेंटर खोलने का आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed