{"_id":"60ae0bdb270c562e7f17ea79","slug":"kgmu-employees-protest-against-order-of-expulsion-from-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU : 70-70 हजार देकर मिली नौकरी, पहली सैलरी मिलने से पहले निकालने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU : 70-70 हजार देकर मिली नौकरी, पहली सैलरी मिलने से पहले निकालने का फरमान
Wed, 26 May 2021 02:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 May 2021 02:50 PM IST
सार
केजीएमयू में संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 70-70 हजार रुपये देने पर उनकी ज्वाइनिंग करवाई गई और फिर बिना सैलरी दिए निकाल दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने बुधवार को परिसर में हंगामा प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि निजी एजेंसी के माध्यम से डेढ़ महीने पहले उनकी भर्ती हुई थी। भर्ती के लिए 70-70 हजार रुपये भी लिए गए। अब अचानक उनकी सेवा समाप्त करने का फरमान सुना दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि भर्ती के समय उनसे यह नहीं कहा गया कि यह नियुक्ति सिर्फ कोविड के समय के लिए है। विभिन्न पदों के करीब सौ लोगों की भर्ती हुई थी। भर्ती के समय उन्हें कोई जॉइनिंग लेटर भी नहीं दिया गया। अब अचानक उनको 31 मई के बाद सेवा समाप्त करने का आदेश दे दिया गया है। अभी तक किसी को भी सैलरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
इस आदेश के बाद वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर सुबह से ही केजीएमयू में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। कर्मचारियों ने केजीएमयू कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया। इसके बाद परिसर में टहलकर भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर जाकर कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि कोविड के समय के दौरान एजेंसी के माध्यम से ये नियुक्ति हुई थीं। एजेंसी की उनसे क्या बात हुई इसकी जानकारी हमें नहीं है।