Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU doctors created bile duct using magnet

Lucknow News: केजीएमयू के डॉक्टरों ने चुंबक से बनाई पित्त की नली

Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
KGMU doctors created bile duct using magnet
 किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सफल ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के साथ डॉक्टरों की टीम। स्र
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने चुंबक का इस्तेमाल करके 32 वर्षीय महिला की पित्त की नली बनाने में सफलता हासिल की है। सुल्तानपुर निवासी इस महिला पित्त की नली निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। दावा है कि किसी भी सरकारी संस्थान में इस तरह का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में हेपाटोबिलियरी डिवीजन के प्रमुख डॉक्टर डॉ. अजय कुमार पटवा ने बताया कि 32 वर्षीय महिला को पथरी की समस्या होने पर निजी अस्पताल में दिखाया गया था। वहां सर्जरी के दौरान पित्त की नली क्षतिग्रस्त हो गई थी। करीब पांच फीसदी मामलों में यह समस्या होने का खतरा रहता है। पित्त की नली क्षतिग्रस्त होने की वजह से पित्त पेट में फैलने लगा था। इसकी वजह से उसे पीलिया, पेट में संक्रमण और तेज दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन

समस्या बढ़ने पर घरवाले उसे लेकर केजीएमयू आए। जांच करने पर पता चला कि पित्त की नली पूरी तरह क्षतिग्रस्त और बंद हो चुकी थी। ऐसे में बड़ी सर्जरी करने का विकल्प था। इसमें भी यह समस्या बार-बार पैदा होने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रमुख डॉ. अनित परिहार की निगरानी में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ कुमार के सहयोग से नई तकनीक अपनाते हुए मैग्नेट से नली जोड़ने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनी पित्त की नई नली

प्रो. पटवा ने बताया कि सबसे पहले एंडोस्कोप का इस्तेमाल करके एक चुंबक पित्त की नली में डाला गया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल करके दूसरा चुंबक लिवर में सुई से डाला गया। दोनों चुंबक एक दूसरे को खींच रहे थे। इसकी वजह से दो सप्ताह में दोनों चुंबक आपस में चिपक गए। चिपकने की क्रिया के दौरान ही प्राकृतिक रूप से पित्त की नई नली का निर्माण भी हो गया। मेडिसिन विभाग और संकाय के प्रमुख और डीन डॉ. वीरेंद्र आतम, रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रमुख डॉ. अनित परिहार, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह और विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने इस उपलबि्ध पर पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed