{"_id":"65d61a77fb600736e80c898e","slug":"keshav-said-youth-of-up-will-remove-rahul-s-addiction-rahul-had-said-that-the-youth-were-dancing-after-drin-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार-पलटवार: केशव बोले- राहुल का नशा उतार देंगे यूपी के युवा, राहुल ने कहा था कि शराब पीकर नाच रहे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार-पलटवार: केशव बोले- राहुल का नशा उतार देंगे यूपी के युवा, राहुल ने कहा था कि शराब पीकर नाच रहे थे लोग
Wed, 21 Feb 2024 09:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:14 PM IST
सार
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मंगलवार को रायबरेली में कहा था कि यूपी के युवा वाराणसी की सड़कों पर शराब पीकर नाच रहे थे। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी के युवाओं का अपमान किया है। वर्ष 2019 में अमेठी के युवाओं ने राहुल का नशा उतारा था, अब 2024 में रायबरेली सहित अन्य सीटों पर भी युवा उनका नशा उतार देंगे। वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न दलों के नेता और समर्थक भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत रही है, उत्तर और दक्षिण को लड़ाने की। आगामी चुनाव में विपक्षी दलों को केवल हराना नहीं है बल्कि उनकी जमानत जब्त करानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल में देश शून्य से शिखर पर पहुंच गया है। उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने वाले लोगों से कहा कि अभी तक आप लोग कोई और नारा लगाते रहे होंगे लेकिन भाजपा में जय श्रीराम का नारा बोला जाता है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में भगदड़ मची है, उनके यहां कोई रहना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के खिलाफ नहीं सत्ता विरोधी माहौल : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश में दस साल सरकार चलाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है। बल्कि उनकी लोकप्रियता व विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को यूपी से 80 सीटें जीताकर पीएम मोदी को 80 कमल के फूलों की माला पहनानी है, इसके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन धूल- धूसरित हो गया है, कई दल गठबंधन को छोड़कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा में जुड़ना चाहते हैं विभिन्न दलों के लोग : चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोग सभी 80 सीटें जिताने में योगदान देंगे।
ये कहा था राहुल ने
अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने युवाओं की बोरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब मैं वाराणसी गया तो देखा कि रात में बाजा बज रहा है और शराब पीकर लोग सड़क पर पड़े हैं। हकीकत ये है कि यूपी का भविष्य आज वाराणसी में सड़कों पर शराब पीकर नाच रहा है। राहुल ने आगे कहा कि कि आपसे से 24 घंटे झूठ बोला जाता है। पेपर लीक और बेरोजगारी युवा वर्ग की नियति बन गई है। राम मंदिर उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर कोई किसान, आदिवासी और दलित नहीं दिखेगा। देश में 24 घंटे दलित, पिछड़े, आदिवासी दबाए जाते और उन पर थूका जाता है।