{"_id":"62ec058bb40402558850e760","slug":"keshav-prasad-said-if-you-provide-facilities-like-ncr-then-food-processing-units-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा, एनसीआर जैसी सुविधाएं दें तो बढ़ेंगी खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा, एनसीआर जैसी सुविधाएं दें तो बढ़ेंगी खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां
Thu, 04 Aug 2022 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:14 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कम से कम 100 इकाईयां प्रति जनपद स्थापित कराई जाएं। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 5 वर्षों में 20 हजार करोड़ रुपये निवेश कराने का लक्ष्य है। इसे प्राप्त करने का पूरा प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के रुझान को देखकर प्रदेश के अन्य भागों में भी एनसीआर जैसी अवस्थापना सुविधाएं विकसित करें। इससे अन्य भागों में भी उद्यमी खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने में रुचि लें सकेंगे। वह बुधवार को अपने कार्यालय में खाद्य प्रसंस्करण विभाग केकार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं में नवीन गतिविधियों को शामिल करें। फल-सब्जी प्रसंस्करण में कोल्ड चेन से संबंधित योजना बनाई जाए। बेरोजगार युवाओं को आकर्षित करने के लिए जिला स्तर पर पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए। वाराणसी में माह अगस्त में कैंप लगाया जाए। वाराणसी के आदर्श ग्रामों में सर्वेक्षण कर खाद्य प्रसंस्करण के संभावित लाभार्थियों योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भेजें। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों, फल संरक्षण केन्द्रों के भवनों की मरम्मत कराएं।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कम से कम 100 इकाईयां प्रति जनपद स्थापित कराई जाएं। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 5 वर्षों में 20 हजार करोड़ रुपये निवेश कराने का लक्ष्य है। इसे प्राप्त करने का पूरा प्रयास किया जाए। स्टीविया की खेती आधुनिक तरीके से करने की योजना पर काम करें। बैठक में निदेशक उद्यान आरके तोमर ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में संगठित क्षेत्र में कुल 62150 खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित हैं। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आटा, चावल, फल एवं सब्जी, मसाला, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी, दुग्ध प्रसंस्करण इकाईयां एवं निजी क्षेत्र के शीतगृह स्थापित हैं।
विज्ञापन