फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Prasad Maurya says mayawati betrayed akhilesh yadav.

लोकसभा चुनाव में बुआ ने बबुआ को छला: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 30 May 2019 02:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 May 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya says mayawati betrayed akhilesh yadav.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समीकरण के आगे उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का जातीय समीकरण उड़ गया। निजी स्वार्थ के गठबंधन में बुआ, बबुआ को छलने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन


मौर्य ने मीडिया से बातचीत में सपा को समाप्त पार्टी, बसपा को बिल्कुल समाप्त पार्टी और रालोद को रोज लुढ़कता दल की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रदेश के पिछड़े और दलित वर्ग ने इन तीनों दलों की जातिवादी राजनीति को नकार दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा, विकास और किसानों की प्रगति ने दुनिया में भारत का स्तर ऊंचा किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का एकमात्र कारण नरेंद्र मोदी ही हैं। 2014 में देश की जनता ने मोदी से जो उम्मीद की थी, वह अब विश्वास में बदल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल का जवाब 'राहुल फेल'

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सच्चे अर्थों में देश की सेवा की है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राफेल का आरोप लगाया, जनता ने इसका जवाब ‘राहुल फेल’ से दिया।

मौर्य ने कहा कि भाजपा ने 50 प्रतिशत वोट हासिल करने की दृष्टि से चुनावी रणनीति रची थी। यूपी में भाजपा ने 50 प्रतिशत वोट हासिल किया है। अब सरकार और संगठन 100 में से 60 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed