फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kejriwal will participate in the mahapanchayat of farmers: Sanjay Singh

किसानों की महापंचायत में शिरकत करेंगे केजरीवाल : संजय सिंह

Wed, 17 Feb 2021 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal will participate in the mahapanchayat of farmers: Sanjay Singh
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को जायज करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग देश व किसानों के हित में है, इसलिए आप उनकी लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंधु, टिकरी व गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत किसानों की इंटरनेट, पेयजल व शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में केजरीवाल ने मेरठ में होने वाली किसानों की महापंचायत में भी शामिल होने का फैसला किया है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 4 साल में गन्ने का मूल्य एक रुपये भी नहीं बढ़ा। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं, फिर भी गन्ने की कीमत नहीं बढ़ी। ऊपर से आवाज उठाने पर परेशान किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कृषि कानून की चर्चा करते हुए आप सासंद ने कहा कि नए कानून में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की व्यवस्था से किसान अपने ही खेत में गुलाम बन जाएगा। असीमित भंडारण की व्यवस्था के प्रावधान से बड़े व्यापारी किसानों की उपज सस्ती कीमत पर खरीद कर बाद में महंगे दामों पर बेचेंगे। इससे महंगाई और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed