{"_id":"689c5f101036a4983c0cf15f","slug":"keeping-security-mind-district-administration-took-decision-these-tourist-places-closed-august-15-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 15 अगस्त को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे बड़ा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 15 अगस्त को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे बड़ा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी
Wed, 13 Aug 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:41 PM IST
सार
हुसैनाबाद ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व आयोजन को देखते हुए 15 अगस्त को बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा का शाही हम्माम और पिक्चर गैलरी को बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लखनऊ आने वाले पर्यटकों को इस बार बड़ा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी घूमने का मौका नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन और हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट ने 20 सफर, 1447 हिजरी को पड़ने वाले चेहलुम के अवसर पर इन स्थलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
प्रशासन के मुताबिक, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी चेहलुम के आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बड़ा इमामबाड़ा परिसर के भूलभुलैया और बाउली, छोटा इमामबाड़ा का शाही हम्माम और पिक्चर गैलरी पूरे दिन आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Vidhansabha Session LIVE: शिवपाल बोले- 2047 का सपना न दिखाएं, 2025 की सच्चाई का सामना करे सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्रा
पर्यटन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना में बदलाव करें और 15 अगस्त को अन्य पर्यटन स्थलों का चयन करें।