{"_id":"69938aa1172d8ef0a80445f9","slug":"keep-in-mind-the-exam-time-limit-practice-by-writing-lucknow-news-c-13-knp1002-1608942-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परीक्षा की समय सीमा का रखें ध्यान, लिखकर करें अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परीक्षा की समय सीमा का रखें ध्यान, लिखकर करें अभ्यास
विज्ञापन
लखनऊ। सिटी स्टेशन रोड स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से सोमवार को विज्ञान चेतना हेल्पनाइन नंबर के जरिये यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थियों को सुझाव दिए गए। विशेषज्ञों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का तनाव न लें। समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और प्रश्न को हल करने से पहले ध्यान से जरूर पढ़ें।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण, संतुलित दिनचर्या और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठें। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर राजधानी सहित अन्य जिलों से कुल 130 विद्यार्थियों को सुझाव दिए गए। भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञ सौरभ प्रताप सिंह, जीव विज्ञान के विशेषज्ञ दीप्ति विश्वकर्मा, अंग्रेजी की विशेषज्ञ वंदना तिवारी और गणित के विशेषज्ञ पवन कुमार तिवारी ने समाधान दिया।
रसायन विज्ञान के लिए सुझाव :बुनियादी अवधारणाओं, परिभाषाओं, सूत्रों व अभिक्रियाओं का लिखकर अभ्यास करें। कार्बनिक यौगिक को बनाने की विधियों और उनकी रासायनिक समीकरणों को चार्ट पर लिखकर तुलनात्मक अध्ययन करें।
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान के लिए टिप्स : किरण आरेख व परिपथ आरेख का अभ्यास करें। सूत्र के निगमन को लिखकर प्रैक्टिस करें। आंकिक प्रश्नों को चरणबद्ध तरीके से हल करें और अंत में मात्रक जरूर लिखें। पांच वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
जीव विज्ञान के लिए टिप्स : अंकों के आधार पर उत्तर का समय व शब्द सीमा को तय करें। शेड्यूल बनाकर तैयारी करें। सभी पाठ बचे समय के आधार पर बांटकर याद करें।
अंग्रेजी के लिए सुझाव : महत्वपूर्ण बिंदुओं को उभारें। बड़े प्रश्नों के उत्तर पैराग्राफ में लिखें। उन प्रश्नों को पहले हल करें, जिनका उत्तर भली-भांति आता हो। सोशल मीडिया से दूर रहें।
गणित के लिए टिप्स
उत्तरों पर विचार करने के लिए कुछ समय लें। अभ्यास के लिए कम से कम 15 से 20 मिनट का समय जरूर रखें। कैल्कुलस से सबसे ज्यादा अंक के प्रश्न आते हैं, इसलिए इस पर अधिक फोकस करें।
-- --
छात्रों की ओर से पूछे गए सवाल
प्रश्न: अधिक अंक अर्जित करने के लिए कम समय में तैयारी कैसे करें?
मुस्कान शुक्ला, खुनखुन जी गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ
उत्तर- पिछले पांच वर्षों की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को अभ्यास कॉपी में हल करें। रोजाना लिखकर अभ्यास करें। अंकवार विभाजन के आधार पर ही तैयारी करें।
प्रश्न: जीव विज्ञान में विस्तृत उत्तरीय प्रश्न याद नहीं हो रहे, क्या करें?
साक्षी, रा.बा.ई.कॉ, सारोसा भरोसा
उत्तर: मुख्य बिंदुओं का फ्लो चार्ट बना लें। हर मुख्य बिंदु के सामने उसमें इस्तेमाल होने वाले मुख्य शब्द लिखें। परीक्षा के दौरान इसका दो-तीन बार रिवाइज करें।
प्रश्न: कोई प्रश्न थोड़ा सही हो और थोड़ा गलत हो जाए तो क्या पूरे अंक कटते हैं?
- मो. अंसार, क्रिश्चियन कॉलेज
उत्तर: गणित में हर चरण के अंक होते हैं। आपका उत्तर जहां तक सही होगा, वहां तक के अंक मिलेंगे।
प्रश्न: रिवीजन किस प्रकार करें, स्पेलिंग गलत ना हो इसे कैसे सुनिश्चित करें?
प्रिंस कुमार सिंह, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज
उत्तर- सालभर जो नोट्स आपने बनाए हैं उन्हीं से पढ़ें और कुछ भी नया ना पढ़ें। लिखकर अभ्यास करें। जहां संभव हो पॉइंट्स में लिखकर प्रैक्टिस करें।