फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KD Singh Babu Stadium won the overall trophy

Lucknow News: केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Mon, 20 Apr 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
KD Singh Babu Stadium won the overall trophy
जिला बाॅ​​​​क्सिंग प्रतियोगिता के विजेता केडी सिंह बाबू स्टे​डियम के ​खिलाड़ी। 

विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सरों ने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ 64 अंकों के साथ वीकेएस फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में मॉडर्न अकादमी 42 अंकों के साथ उपविजेता रही।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियाेगिता के सीनियर वर्ग में जोश अकादमी की कांति व यूथ वर्ग में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वयं प्रताप सिंह सर्वश्रेष्ठ बाॅक्सर बने। मिनी वर्ग में ला-मार्टीनियर कॉलेज के रूद्रांश जिंदल, सब जूनियर में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के श्रेयांश शाश्वत शुक्ला व जूनियर में मॉडर्न अकादमी के सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर बने।
विज्ञापन


इसके अलावा मोस्ट प्रोमिसिंग बॉक्सर का पुरस्कार मिनी वर्ग में सीबीए की काव्या, सब जूनियर वर्ग में सेंट मैरी के गौरव गुप्ता को, जूनियर वर्ग में एलपीएस गोमतीनगर के मेधांश श्रीवास्तव को, यूथ में लखनऊ मांटेसरी स्कूल की जुनाली सिंह बिष्ट और सीनियर वर्ग में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की सुजीता को मिला। सब जूनियर बालक वर्ग के 57 किग्रा में बाबू स्टेडियम के श्रेयश शुक्ला ने सीएमएस स्टेशन रोड के शंशाक कुमार, 46 किग्रा में सेंट मैरी के राहत खान ने बाल निकुंज के सौम्य सिंह, 63 किग्रा में एलपीसी गोमतीनगर के ईशांत ने सीएमएस स्टेशन रोड के मोहम्मद हमजा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग के 50 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की आराध्या आर्या ने सीएमएस स्टेशन रोड की यशस्वी श्री रावत, 52 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनुष्का शर्मा ने आर्मी पब्लिक स्कूल की वर्णिका मिश्रा, 57 किग्रा में सीएमएस शालीमार की अपूर्वा दक्ष ने सेंट मैरी की सारा कलाम को हराया।

जूनियर बालक वर्ग के 46 किग्रा में सीबीए के फय्याज अहमद ने लखनऊ मांटेसरी स्कूल के यशदीप, 70 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के डेविड ने एलपीसी गोमतीनगर के अभिनव वर्मा, 80 किग्रा से अधिक में एलपीएस आनंद नगर के मेधांश श्रीवास्तव ने सीएमएस स्टेशन रोड के हर्ष अग्निहोत्री को हराया। जूनियर बालिका वर्ग के 46 किग्रा में जोश अकादमी की शालू ने सीएमएस शालीमार की हामिया खान, 50 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी स्कूल की इंदिवीरा सिंह ने एआर जयपुरिया की सताक्षी सिंह चौहान को पराजित किया।

यूथ बालक वर्ग के 60 किग्रा में सिंह बाबू स्टेडियम के स्वयं प्रताप सिंह ने ला-मार्टीनियर के मोहम्मद मुर्तजा अली, 70 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के शौर्य शाश्वत शुक्ला ने सेंट मैरी के मोहम्मद फरदीन को हराया। यूथ बालिका वर्ग के 48 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी स्कूल की जुनाली सिंह बिष्ट ने सीएमएस आनंद नगर की शुभि त्रिवेदी, 57 किग्रा में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की शबी अली ने एलैन हाउस की पावनी सिंह को हराया।


समापन पर वीकेएस फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर बाक्सिंग एसो. लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री, सचिव सहदेव सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल राज, कृपाशंकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed