फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kavad Yatra: Traffic diversion for 29 days.

कांवड़ यात्रा : 29 दिन तक बदला रहेगा भारी वाहनों का यातायात, 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा बदलाव

Fri, 19 Jul 2024 09:35 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jul 2024 09:35 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए 29 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के यातायात में बदलाव रहेगा।

विज्ञापन
Kavad Yatra: Traffic diversion for 29 days.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए 22 जुलाई से 19 अगस्त तक यानी 29 दिनों तक भारी वाहनों के यातायात में बदलाव रहेगा। वहीं, शहर के अंदर प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए भी इस दरम्यान यातायात में बदलाव रहेगा।

विज्ञापन


कानपुर : कानपुर नगर से भारी रामादेवी से फतेहपुर, लालगंज, बछरावां से हैदरगढ़ के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए गोरखपुर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्नाव : कानपुर, उन्नाव से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन उन्नाव के ललऊखेड़ा से दाएं अचलगंज, लालगंज, बछरावां के रास्ते हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। इसके अलावा उन्नाव के पुरवा मोड़ से मौरावां से बछरावां, हैदरगढ़ होकर गोरखपुर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौरावां से मोहनलालगंज कस्बा जाने वाले मार्ग पर सई नदी पर पुल क्षतिग्रस्त है। इस वजह से मौरावां से मोहनलालगंज की तरफ भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा।

सीतापुर : शाहजहांपुर, बरेली से सीतापुर-लखनऊ होकर गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन सीतापुर से चहलारी घाट, बहराइच, बलरामपुर होकर जा सकेंगे।

लखनऊ : जनपद कानपुर, उन्नाव से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन बंथरा, जुनाबगंज से मोहनलालगंज, खुजौली, गोसाईंगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर गोरखपुर की तरफ जा सकेंगे।
- प्रयागराज से लखनऊ बाराबंकी होकर बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा जाने वाले वाहन मोहनलालगंज से गोसाईंगंज, खुजौली के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जा सकेंगे।

- शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर से लखनऊ होकर गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन मड़ियांव, आईआईएम रोड, पारा, वीआईपी रोड के रास्ते शहीद पथ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
- लखनऊ से बाराबंकी, गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन इंदिरा कैनाल अयोध्या रोड से किसान पथ पर डायवर्ट किए जाएंगे जो किसान पथ, सुल्तानपुर रोड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।

शहर के ट्रैफिक में ऐसे रहेगा बदलाव
- बुद्धेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, कोनेश्वर मंदिर के आसपास डायवर्जन रहेगा।
- डालीगंज, इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड के रास्ते हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर जाएगा।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।
- मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर जाएगा।
- बुद्धेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात बुद्धेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। यह सर्विस रोड या ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed