{"_id":"60c666c68ebc3ed7095132c2","slug":"kathgodam-express-will-run-from-today-lko-city-news-lko582332184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सुविधा के लिए आज से चलेगी कोठगोदाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सुविधा के लिए आज से चलेगी कोठगोदाम एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम एक्सप्रेस सोमवार से बहाल हो जाएगी। वहीं, गंगा-गोमती भी पटरी पर लौट आएगी। जबकि गोरखपुर से एलटीटी के बीच ट्रेन 16 जून से शुरू की जाएगी।
लखनऊ जं. काठगोदाम स्पेशल (05043) व गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल (05069) 14 जून से चलने लगेंगी। काठगोदाम लखनऊ जं. स्पेशल (05044) 15 जून से अगले आदेश तक चलेगी।
ऐसे ही 13 जून से लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस (05204) और ऐशबाग-गोरखपुर स्पेशल (05070) की शुरूआत हो गई।
इसी क्रम में एक फेरे के लिए गोरखपुर से एलटीटी वाया लखनऊ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 16 जून को ट्रेन (05401) गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर ऐशबाग रात 12.50 बजे पहुंचकर तीसरी सुबह पांच बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (05402) से 18 जून को सुबह 7.50 बजे चलकर दूसरे दिन ऐशबाग सुबह 11.05 बजे पहुंचकर गोरखपुर शाम 4.15 बजे पहुंचेगी।
10 का प्लेटफॉर्म टिकट अब 30 रुपये में
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक बार फिर से महंगा कर दिया गया है। 10 रुपये में मिलने वाला टिकट सोमवार से 30 रुपये में मिलेगा। रेलवे प्रशासन की दलील है कि इससे संक्रमण के बीच प्लेटफॉर्म पर आने वालों की संख्या नियंत्रित की जा सकेगी। चारबाग स्टेशन सहित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर 14 जून से टिकट की बिक्री दोबारा शुरू हो रही है। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने वर्तमान स्थितियों की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधा के तहत प्लेटफार्म टिकट के पुन: बिक्री की सुविधा शुरू की है।