{"_id":"5f5cd6568ebc3e5aa550ca56","slug":"karni-sena-holds-protest-in-ayodhya-chowk-in-support-of-kangana-ranaut-against-uddhav-thackrey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में करणी सेना का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कंगना के समर्थन में लगे नारे, उद्धव का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में करणी सेना का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कंगना के समर्थन में लगे नारे, उद्धव का विरोध
Sat, 12 Sep 2020 07:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में करणी सेना द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विरुद्ध शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला शक्ति प्रदेश महामंत्री ऋतु राठौर ने कहा कि जिस तरह क्रूर अत्याचारी दाऊद की कठपुतली मुख्यमंत्री उद्धव ने एक महिला पर अत्याचार किया और लोकतंत्र की हत्या की इससे पूरे देश में आक्रोश है।
विज्ञापन
वहीं महिला शक्ति जिलाध्यक्ष पूजा सनाढ्य ने कहा कि अयोध्यावासियों ने जिस प्रेम से पिछली बार उनका स्वागत किया था अगली बार उतनी ही घृणा से उनको अयोध्या में प्रवेश तक नहीं करने देगें।
विज्ञापन
वहीं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन पाठक ने कहा जिस तरह उद्धव ठाकरे कंगना जी का अपमान कर रहे हैं, करणी सेना उसका पुरजोर विरोध करती है और अत्याचार के खिलाफ कंगना के साथ खड़ी है।
विज्ञापन