{"_id":"994b8c54e9210411e27c6a757b82327b","slug":"karnal-sugar-mill-in-the-country-topper-in-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी में करनाल शुगर मिल देशभर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकवरी में करनाल शुगर मिल देशभर में अव्वल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
विज्ञापन
करनाल सहकारी चीनी मिल ने रिकवरी के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान
हासिल किया है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ की ओर से करनाल सहकारी
चीनी मिल लिमिटेड को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य रिकवरी में प्रथम पुरस्कार के
लिए सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान दिल्ली के एनसीयूआई के सभागार में केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान 15 सितंबर को देंगे।
सम्मान समारोह में करनाल के बलराज सिंह व शुगर मिल के एमडी जगदीप कुमार शामिल होंगे। डीसी ने करनाल चीनी मिल के गन्ना विकास व अन्य रिकवरी में भारतवर्ष में प्रथम स्थान आने पर मिल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों को बधाई दी है।
शुगर मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप कुमार ने बताया कि मिल द्वारा 2013-14 में करीब तीन लाख क्विंटल चीनी तैयार की गई और 33 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई के लक्ष्य के प्रति 32 लाख 76 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई की गई। संघ की ओर से अन्य रिकवरी जोन में करनाल शुगर मिल को गन्ना विकास व रिकवरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान दिया जा रहा है।
करनाल सहकारी चीनी मिल ने गन्ना विकास में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में इससे पहले भी 12 बार प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए है। एमडी ने आगे बताया कि करनाल शुगर मिल ने किसानों के लिए अच्छी किस्म के गन्ने के बीज तैयार करने के लिए टिश्यू कल्चर प्रणाली को अपनाया है। इस प्रणाली के माध्यम से किसानों को बिजाई के लिए कम कीमत पर अच्छी किस्म का गन्ना मिल रहा है।