फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Karkhas' factor behind the fight in the state tax headquarters

Lucknow News: राज्य कर मुख्यालय में मारपीट के पीछे ‘कारखास’ फैक्टर

Wed, 10 Sep 2025 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
'Karkhas' factor behind the fight in the state tax headquarters
लखनऊ। राज्य कर मुख्यालय के अंदर डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार पर हमला करने के साथ विभाग में प्राइवेट कर्मचारी यानी ‘कारखास’ का मामला एक बार फिर गरमा गया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर जब विशेष जांच शाखा (एसआईबी) में तैनात थे, हमला करने वाला तब उनका प्राइवेट कर्मचारी था।
विज्ञापन

कारखास के विरुद्ध शासन ने पहले ही अभियान चला रखा है। इसके तहत मुरादाबाद और बरेली में हाल ही में कार्रवाई की जा चुकी है। उधर, राज्य कर मुख्यालय में घुसकर तीसरी मंजिल पर बैठे अधिकारी पर कलछुल से हमला कर घायल करने की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। हमलावर इंद्रजीत के मारपीट के लिए बुआ को साथ ले जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर की कानपुर तैनाती के दौरान इंद्रजीत उनका प्राइवेट कर्मचारी था। इस वर्ष जून तक वह कार्यालय में कार्यरत था। यह हाल तब है जब प्रमुख सचिव राज्य कर और राज्यकर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि राज्य कर कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी नहीं रखे जाएंगे। जो अधिकारी इसमें लिप्त पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। घटना से यह मुद्दा भी मुखर हो गया है कि जब मुख्यालय में कोई सुरक्षित नहीं है तो अन्य कार्यालयों की क्या स्थिति होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed