फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Courage led to victory in the battle against cancer

Lucknow News: कैंसर से जंग में हौसले ने दिलाई जीत

Mon, 19 Oct 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Courage led to victory in the battle against cancer
कैंसर सर्वाइवर नेहा सिंह।
लखनऊ। हौसला और उम्मीद हो तो मुश्किल से मुश्किल दौर का सामना किया जा सकता है। स्तन कैंसर को मात देने वाली नेहा सिंह और निहारिका की कहानी भी यही संदेश देती है। दोनों का कहना है कि कैंसर का इलाज लंबा और चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सही समय पर इलाज, परिवार का साथ और खुद पर भरोसा इस लड़ाई को आसान बना सकता है।
विज्ञापन

जीने का नाम है जिंदगी
स्तन कैंसर सर्वाइवर नेहा सिंह ने बताया कि 2022 में बेटी को जन्म देने के बाद उन्हें ऑटोइम्यून बीमारी हो गई। इसी दौरान उन्हें थकान, त्वचा में बदलाव और स्तन में गांठ महसूस हुई। एफएनएसी जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह कुछ समय के लिए मुंबई चली गईं। लौटने पर उन्होंने गांठ निकलवाने का फैसला किया। डॉक्टर की सलाह पर बायोप्सी कराई तो स्तन कैंसर का पता चला।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि वह परेशान जरूर थीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। कीमोथेरेपी का पहला अनुभव बेहद दर्दनाक था। बाल झड़ गए थे। ऐसे समय में डांस ने मानसिक सुकून दिया। नेहा का कहना है कि कैंसर का इलाज लंबा और खर्चीला होता है। ऐसे में मरीजों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ से जीती जंग
निहारिका को 2019 में शादी के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान स्तन कैंसर का पता चला। परिवार में पहले इस बीमारी से दो लोगों की मौत होने के कारण वह जांच से डरती थीं। बाद में उन्होंने पीजीआई में इलाज कराया। कीमोथेरेपी के दौरान पति और परिवार ने उनका पूरा साथ दिया और हिम्मत बढ़ाई।

अब स्वस्थ होने के बाद निहारिका बच्चों को पढ़ाती हैं और जिंदगी को नए उत्साह के साथ जी रही हैं। वह महिलाओं को मासिक धर्म के 15 दिन के बाद स्तनों की स्वयं जांच करने और किसी भी गांठ, दर्द या सूजन की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह देती हैं। उनका कहना है कि समय पर जांच और इलाज से कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलती है।

कैंसर सर्वाइवर नेहा सिंह।

कैंसर सर्वाइवर नेहा सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed