{"_id":"690bb9699c3adb3bb00242b6","slug":"kanyadaan-of-21-daughters-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1458679-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 21 बेटियों का कन्यादान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 21 बेटियों का कन्यादान आज
विज्ञापन
लखनऊ। बिटिया विवाह फाउंडेशन की ओर से 10वें विवाहोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को डालीगंज स्थित रामाधीन सिंह लॉन में 21 बेटियों का कन्यादान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक व बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे से तिलकोत्सव से होगी।
बरात दोपहर तीन बजे डालीगंज क्रॉसिंग से डालीगंज बाजार होते हुए विवाह स्थल रामाधीन सिंह लॉन आएगी। शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। जयमाल रात 9 बजे होगा। 10 बजे से शुरू होने वाले प्रीतिभोज में पांच हजार मेहमानों के शामिल होने की व्यवस्था रहेगी। फेरे व कन्यादान रात 12 बजे और सुबह चार बजे विदाई होगी।
सभी जोड़ों को लगभग 80 वस्तुओं से ज्यादा के उपहार दिए जाएंगे। डॉ. दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल, आनंद द्विवेदी, लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, चेयरमेन राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहेंगे।