{"_id":"fdad120b4ae44dccfa1d09609559f700","slug":"kanya-vidya-dhan-yojna-start-again-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिर से शुरू होगी कन्या विद्याधन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में फिर से शुरू होगी कन्या विद्याधन योजना
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एक बार फिर से कन्या विद्याधन योजना शुरू होगी। इसके लिए पैसों की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
इंटर पास मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 300 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शासनादेश जारी करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा को निर्देश दिया है कि जिलेवार छात्राओं की संख्या के आधार पर पैसे का आवंटन जल्द कर दिया जाए, जिससे मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इंटर पास मेधावी छात्राओं को 30,000 रुपये देने का निर्णय किया है। इसके लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था इस वित्तीय वर्ष के लिए की गई। वर्ष 2015 की इंटर पास करीब 99,000 छात्राओं को कन्या विद्याधन का लाभ इस साल दिया जाना है।
विज्ञापन
प्रत्येक जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई से इंटर पास छात्राओं को मिले प्राप्तांकों के अवरोही क्रम में मेरिट तैयार की जाएगी। इनमें 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक व 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्राएं होंगी।
योजना के अंतर्गत कुल राशि में 75 प्रतिशत यूपी बोर्ड तथा 25 प्रतिशत सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की मेधावी छात्राओं में बांटी जाएगी। इस 25 प्रतिशत राशि में 75 प्रतिशत सीबीएसई और 25 प्रतिशत आईसीएसई बोर्ड की मेधावी छात्राओं में बांटी जाएगी।