फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanwar yatri loaded jeep met with accident in faizabad

फैजाबाद: कांवड़ियों से भरी जीप पलटी, 39 घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 19 Jul 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 19 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatri loaded jeep met with accident in faizabad
हादसे का एक दृश्य - फोटो : amar ujala

सावन मेला में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के दावों के बीच हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बस्ती से 42 कांवरियों को एक ही पिकअप से रामनगरी लाया जा रहा था और पूरे रास्ते में उन्हें कहीं रोका तक नहीं गया।

विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि अयोध्या सीमा पर गोंडा जिले में फोरलेन हाईवे पर मंगलवार दोपहर यह ओवरलोड पिकअप अचानक पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार 39 कांवरिए घायल हो गए। इन सभी को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बस्ती जिले के पिपरा गौतम गांव के 42 कांवरिये मंगलवार को एक ही पिकअप में सवार होकर अयोध्या में सरयू जल लेने जा रहे थे। इस दौरान दोपहर लगभग ढाई बजे अयोध्या-गोंडा सीमा पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल दिनेश पुत्र रामदेव (25), सोनू पुत्र रामदेव (24) और राकेश पुत्र जियालाल (22), अजय सोनकर (19) को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इन्हें बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ये हैं अन्य घायल

kanwar yatri loaded jeep met with accident in faizabad

शेष घायलों का इलाज श्रीराम अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों में रमेश पुत्र रामदेव, सूरज पुत्र गौतम, पूर्णमासी पुत्र मोहनलाल, अजय पुत्र नीबूलाल, राजेश पुत्र मनु सोनकर, घनश्याम पुत्र मुन्नीलाल, लक्ष्मी पुत्र धुप्पन, संतोष पुत्र फुर्तराम, अनिल पुत्र लालमणि आदि शामिल हैं।

 घटना की सूचना पर एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, आरएम अयोध्या अशोक कुमार, सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी श्रीराम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एसपी सिटी अनिल सिंह ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है, उन्हें लखनऊ भेजा गया है।

श्री राम अस्पताल में इलाज कराने वाले घायलों की सूची
जोगिन्दर, सूरज, राजेश, दिनेश, पूर्णमासी, संजय, छोटू, घनश्याम, रवि सोनकर, रोशन, वकील, राजू, महेंद्र, दुर्गेश, राधेश्याम, अनिल, विष्णु, राधेरमण पांडेय, सूरज निवासी पिपरा गौतम। जबकि संतोष, लक्ष्मी, रंगा, धर्मेंद्र, राजेंद्र, उमेश, आदि पिपरा गौतम के पडाव्वा मजरा के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed