{"_id":"597b01134f1c1bc84d8b49d8","slug":"kanwar-yatri-died-of-electric-shock-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जलाभिषेक से उतरा करंट, 10 कांवड़िए झुलसे, 1 की मौत, जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जलाभिषेक से उतरा करंट, 10 कांवड़िए झुलसे, 1 की मौत, जमकर बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jul 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर में बवाल
अम्बेडकरनगर के कटौना शिवालय में जलाभिषेक के दौरान करंट उतर आने से 10 से ज्यादा कांवड़िए घायल हो गए है। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत भी हो गई जिसके बाद बाकी साथी आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया।
जानकारी के मुताबिक कटौना में जलाभिषेक के बाद टेंट उतारते समय ऊपर से जा रहे तार में लोहे का पाइप छू गया। जिससे करंट उतर आया और अलीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी कांवरिया राम अशीष राजभर (24) की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही पतिराम राजभर, रामराज, अर्जुन, संदीप, रामपाल, रामकुबेर सहित 10 से ज्यादा शिवभक्त झुलस गए।
घटना से आक्रोशित लोगों ने गुस्से में आसपास वाहन फूंक दिए और तोड़फोड़ करनी चालू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उन पर भी पथराव कर दिया जिसमें सीओ सिटी राघवेंद्र सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।