फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur train stopped for an hour due to goods train

Lucknow News: मालगाड़ी के चक्कर में एक घंटे रोकी कानपुर वाली ट्रेन

Wed, 01 Nov 2023 06:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Nov 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur train stopped for an hour due to goods train
ऊंचाहार में खड़ी रही गाड़ी, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली से कानपुर जा रही एक्सप्रेस स्पेशल को ऊंचाहार स्टेशन पर एक घंटे तक रोकना पड़ा। मालगाड़ी को पास कराने के चक्कर में ट्रेन खड़ी रही। दूसरी तरफ ऊंचाहार एक्सप्रेस के दो घंटे देर से पहुंचने के कारण भी यात्री परेशान हुए।
रायबरेली-कानपुर एक्सप्रेस स्पेशल बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे पहुंची। यहां इंजन की दिशा बदलने के बाद ट्रेन कानपुर की ओर रवाना होती है, लेकिन मालगाड़ी को पास कराने के चक्कर में स्पेशल ट्रेन ऊंचाहार में खड़ी रही। कानपुर से प्रयागराज जाने वाली मालगाड़ी जलालपुर धई स्टेशन से निकल चुकी थी। सिंगल रेल लाइन होने के कारण स्पेशल ट्रेन को चलाना संभव नहीं था। मालगाड़ी के ऊंचाहार स्टेशन से गुजरने के बाद कानपुर वाली ट्रेन सुबह लगभग 5 बजे रवाना की गई। ट्रेन खड़ी रहने से यात्री स्टेशन पर इधर-उधर टहल कर समय बिताते रहे।
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वाले यात्री रामेश्वर, दीनदयाल, सोनू सिंह, ज्वाला प्रसाद, शहनाज बानो ने कहा कि समय से स्टेशन पहुंच गए, लेकिन ट्रेन एक घंटे देर से चली। इससे कानपुर पहुंचने में देरी हो जाएगी। उधर, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मालगाड़ी पास कराने के लिए कानपुर वाली ट्रेन रोकी गई, जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस पिछले स्टेशनों से ही लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल तीन घंटे लेट
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को रोजाना जूझना पड़ रहा है। बुधवार को भी कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल तीन घंटे देर से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे, सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची तो हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफी बहुत कम हुई है। ज्यादातर ट्रेनें समय से चल रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed