{"_id":"5763e0c04f1c1b144311ca69","slug":"kanpur-officers-will-spread-awareness-about-toilet-hygiene","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों मिली 36 अफसरों को सुबह चार बजे उठकर सीटी बजाने की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्यों मिली 36 अफसरों को सुबह चार बजे उठकर सीटी बजाने की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
सुबह उठकर सीटी बजाएंगे अफसर
गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के अभियान में लापरवाही बरतने वाले 36 अफसरों को सुबह जागने की सजा दी गई है। सीडीओ अरुण कुमार ने शुक्रवार सुबह चार बजे इन अफसरों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
यह बैठक आधा घंटे तक चलेगी। फिर सभी अपने-अपने चयनित गांवों में जाकर सीटी बजाएंगे और लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक करेंगे।
सीडीओ अरुण कुमार ने कहा कि डीएम ने गंगा किनारे के 36 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 36 जिला स्तरीय अफसरों को अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
अचानक पहुंचकर चेक करेंगे अफसर
लापरवाही पर मिली सजा
शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में कोई भी अफसर रुचि नहीं दिखा रहा है। यही वजह है कि अभी गिनती के गांव खुले में शौच से मुक्त हो पाए हैं। इनमें भी फालोअप नहीं हो पा रहा है।
इस स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को सभी चयनित गांवों में एक साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह चार बजे विकास भवन में बैठक होगी। सीडीओ ने कहा कि वह औचक निरीक्षण कर अफसरों की कार्यप्रणाली की पड़ताल करेंगे।
इस स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को सभी चयनित गांवों में एक साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह चार बजे विकास भवन में बैठक होगी। सीडीओ ने कहा कि वह औचक निरीक्षण कर अफसरों की कार्यप्रणाली की पड़ताल करेंगे।