{"_id":"650facb670531024cb0f725e","slug":"kanpur-lucknow-will-get-relief-from-jam-heavy-vehicles-will-be-banned-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-लखनऊ जाम से मिलेगी मुक्ति: भारी वाहनों पर लगेगी रोक, हटाए जाएंगे साप्ताहिक बाजार, जानिए पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-लखनऊ जाम से मिलेगी मुक्ति: भारी वाहनों पर लगेगी रोक, हटाए जाएंगे साप्ताहिक बाजार, जानिए पूरा प्लान
Sun, 24 Sep 2023 08:57 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:57 AM IST
सार
सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर भी सर्वे टीम ने कार्रवाई की बात कही है। उन्नाव में हुई बैठक में भी इस पर सहमति बनी कि जाम लगने का प्रमुख कारण हाईवे के किनारे अतिक्रमण भी है।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर आए दिन जाम लगता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण से हो रही यातायात की समस्या दूर करने के लिए भारी वाहनों को कानपुर से ही डायवर्ट किया जाएगा। जल्द ही इसका प्लान बनाया जाएगा। वहीं, कानपुर रोड पर गौरी, बंथरा और चिल्लावां में साप्ताहिक बाजार बंद अन्यत्र शिफ्ट कराए जाएंगे। शनिवार को उन्नाव में हुई बैठक में यह रणनीति तय की गई। बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली व लखनऊ के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
कानपुर रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर आवागमन में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर से शाम और फिर देर रात में जाम लग रहा है। समस्या को दूर करने के लिए नए-नए उपाय किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को बैठक कर उन्नाव बॉर्डर तक सर्वे करने का निर्देश दिया था। शनिवार को जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम ने बनी तक हाईवे का निरीक्षण किया। लखनऊ की टीम के निरीक्षण में बनी तक सड़क टूटी मिली। सर्वे के दौरान पाया गया कि सर्विस लेन को चौड़ा नहीं किया जा सकता। मंडलायुक्त की बैठक में सर्विस लेन के चौड़ीकरण को लेकर चर्चा हुई थी। इस दिशा में भी सर्वे करने को कहा गया था।
विज्ञापन
जुनाबगंज और स्कूटर इंडिया पर सड़कों की मरम्मत शुरू
सर्वे के दौरान पाया गया कि निर्माण में बड़े क्रेन लगे होने और सर्विस लेने संकरा होने से भारी वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। सर्वे टीम ने गड्ढों को भरने के लिए एनएचएआई से संपर्क किया। इसके बाद जुनाबगंज और स्कूटर इंडिया पर सड़कों की मरम्मत शनिवार से ही शुरू हो गई। एक सप्ताह के भीतर अन्य स्थानों पर टूटी सड़कों को ठीक करने के लिए कहा गया है। भारी वाहनों के लिए टीम वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करेगी, जिससे उनके आवागमन पर पूरी तरह से रोक न लग सके। इसके लिए डायवर्जन प्लान भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सर्विस लेन से पार्किंग हटवाए जाएंगे
निरीक्षण में सामने आया कि कानपुर रोड के सर्विस लेन पर ही भारी वाहन पार्क किए जाते हैं। इससे आवागमन में व्यवधान होता है। टीम ने सर्विस लेन पर पार्किंग पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर भी सर्वे टीम ने कार्रवाई की बात कही है। उन्नाव में हुई बैठक में भी इस पर सहमति बनी कि जाम लगने का प्रमुख कारण हाईवे के किनारे अतिक्रमण भी है। इसको लेकर हाईवे से अतिक्रमण हटवाने और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं, एनएचएआई की ओर से जगह जगह साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे।
यहां लगता है साप्ताहिक बाजार
कानपुर रोड पर गौरी, बंथरा और चिल्लावां में साप्ताहिक बाजार लगता है। सोमवार और शुक्रवार को वाहनों को निकलने में समस्या आती है। इन बाजारों को दूरी जगह स्थानांतरित करने के लिए जगह भी देखी जाएगी। उधर, कानपुर रोड पर सबसे ज्यादा बनी, जुनाबगंज चौराहा, बंथरा, स्कूटर इंडिया चौराहा, हाइडिल चौराहा, गौरी बाजार, चिल्लावां बाजार में वाहनों का दबाव रहता है।