{"_id":"576308a74f1c1be53811c574","slug":"kanpur-girl-dilpreet-created-a-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 अंकों को पलक झपकते ही जोड़ देती है कैलकुलेटर गर्ल दिलप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 अंकों को पलक झपकते ही जोड़ देती है कैलकुलेटर गर्ल दिलप्रीत
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
दिलप्रीत कौर
- फोटो : amar ujala
ये हैं नौवें क्लास में पढ़ने वाली कानपुर की दिलप्रीत कौर। कैलकुलेटर गर्ल के नाम से मशहूर दिलप्रीत पलक झपकते ही सम (योग) सॉल्व कर लेती हैं, वो भी बिना कागज पेन के।
विज्ञापन
आपका क्वेश्चन खत्म नहीं हो पाता और वे आंसर बता देती हैं। जनवरी में उन्होंने 100 अंकों को महज 15.83 सेकंड में जोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
डीएम कौशल राज शर्मा ने बृहस्पतिवार को उन्हें लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अभी तक 100 नंबरों को एक साथ सबसे तेजी से जोड़ने का रिकॉर्ड स्पेन के नाम था। स्पेन के स्टूडेंट ने 19.23 सेकंड में यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
दिलप्रीत के पिता मंजीत सिंह ने बताया कि वे बेटी के साथ बचपन से ही फोटोक्रेमिक मेमोरी पर काम कर रहे हैं। दिलप्रीत आईएएस बनना चाहती है।