{"_id":"63ee0568cab917b20e0f9844","slug":"kanpur-fire-case-sit-constituted-under-the-leadership-of-sp-hardoi-will-investigate-the-case-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire Case : मुकदमे की विवेचना को डीजीपी ने बनाई पांच सदस्यीय एसआईटी, राजेश करेंगे एसआईटी की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire Case : मुकदमे की विवेचना को डीजीपी ने बनाई पांच सदस्यीय एसआईटी, राजेश करेंगे एसआईटी की अध्यक्षता
Thu, 16 Feb 2023 05:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:50 PM IST
सार
डीजीपी ने एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की है, जिसमें सीओ विकास जायसवाल को विवेचक बनाया गया है। साथ ही शहर कोतवाल संजय पांडेय, क्राइम ब्रांच से रमेश चन्द्र और महिला थाना प्रभारी रामसुखारी सदस्य बनाए गए हैं जो विवेचना पूरी करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
kanpur fire case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीजीपी डीएस चौहान ने कानपुर देहात प्रकरण में दर्ज मुकदमे की विवेचना के लिए एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की है। डीजीपी ने इस प्रकरण में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश एसआईटी को दिए है। बताते चलें कि कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। जिसके बाद मुकदमे दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें मौके पर मौजूद एसडीएम, थानाध्यक्ष समेत 12 लोग नामजद किए गए थे। साथ ही कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों के भी घटना में शामिल होने का जिक्र्र है। इस मुकदमे की विवेचना के लिए डीजीपी ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी में हरदोई में तैनात डिप्टी एसपी विकास जायसवाल को विवेचक बनाया गया है। इसके अलावा शहर कोतवाल संजय पांडेय, क्राइम ब्रांच के रमेश चन्द्र और महिला थाना प्रभारी रामसुखारी को सदस्य बनाया गया है जो विवेचना पूरी करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन